Thursday, April 27, 2023

 संचार के मुख्य तत्त्वों में से ये नहीं है :

लेखन 

प्रेषक 

सन्देश 

यह रिसीवर द्वारा प्रतिक्रिया है किसी सन्देश के लिए :

फीडबैक 

मॉडल 

थ्योरी 

संचार तत्त्व की प्रक्रिया में               ये तत्त्व सबसे पहले आता है :

स्रोत या संचारक 

सन्देश 

प्राप्तकर्ता 

अन्तरवैयक्तिक संचार वह है जिसमें दो व्यक्तियों के बीच या एक व्यक्ति तथा समूह के बीच संचार होता है ?

हाँ 

न 

यह लोक मीडिया की मुख्या विशेषता नहीं है :

यह महँगा होता है और तकनीक - युक्त है 

इसमें सांस्कृतिक क्षेत्र या लोग की भागीदारी है 

इन्हें जनता विशेष के अनुकूल अपनाया जाता है 

मीडिया अपनी खबरों द्वारा समाज के असंतुलन एवं संतुलन में बड़ी भूमिका निभाता है। 

हाँ 

न 

इसमें सन्देश प्रेषक एवं सन्देश प्राप्तकर्ता एक ही होता है। यह कौन सा संचार है ?

आत्म संचार 

समूह संचार 

जन संचार 

                                             मॉडल गणितीय मॉडल का प्रतिपादन है। 

शैनन एवं वीवर 

ऑसगुड 

एस एम सी आर 

प्राचीनकाल में ये जनसंचार के सशक्त माध्यम थे:

धर्म ग्रन्थ और शिलालेख 

टीवी 

रेडियो 

हिंदी पत्रकारिता मुख्य रूप से       युगों में विभाजित है :

चार 

तीन 

दो 




Monday, April 24, 2023

 नमस्कार 

आपका स्वागत है बीयू टीवी पर। मैं हूँ श्वेत निशा। 

और मैं हूँ सुमित कुमार शिवम्।  क्या आपको पता है हर साल करीब 1.6 मिलियन आग की दुर्घटनाओं और 27,000 से अधिक लोगों की मौत ऐसी दुर्घटनाओं के कारण होती है, ज़ाहिर सी बात है देश में हर किसी के बीच आग का डर स्पष्ट है। भले ही लोग अक्सर अपने अंत में सावधानी बरतते हैं, फिर भी दुर्घटनाएँ होती हैं और अक्सर मनुष्य और सामग्री दोनों को भारी मात्रा में नुकसान होता है।

(श्वेत निशा )

जी हाँ। अग्नि दुर्घटना वहीं घटती है जहां लापरवाही बढ़ती है। अग्नि सुरक्षा हमें आग से बचाने का सबसे सरल तरीका बन गया है। इसके अलावा, अग्नि सुरक्षा उन सावधानियों से संबंधित है जिन्हें आग की संभावना को रोकने या कम करने के लिए लिया जाता है, जिसके परिणाम में हमारी क्षति, चोट और मृत्यु हो सकती है। अग्नि सुरक्षा भवन सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण घटक है. आइये श्रेय प्रिय से जानते हैं कि बीयू में आयोजित फायर सेफ्टी वीक में अग्नि सुरक्षा सम्बन्धित और क्या जानकारी दी गयी। 

(सुमित )

तो हमने देखा किस तरह अग्नि - शमन विभाग ने छात्रों की सुरक्षा की भरपूर तैयारी की हुई है। आगे बढ़ते हैं कुछ मनोरंजन जगत की ख़बरों की ओर. आपने सुना ही होगा कि आजकल युवाओं में रेडियो या दूरदर्शन से ज़्यादा वेब सीरीज बहुत लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक वेब सीरीज राणा नायडू की स्टारकास्ट ने बेनेट यूनिवर्सिटी में शिरकत की और हम सभी का मनोरंजन किया। देखते हैं रश्मि कुमारी की इस रिपोर्ट में। 

(श्वेत निशा )

तो हमने देखा किस तरह कुछ कलाकारों ने फिल्म जगत से लेकर वेब सीरीज में भी अपनी छाप छोड़ी है जिससे युवाओं में उमंग और उत्साह दिखा। आगे बढ़ते हैं हाल ही में आयोजित आइवर्ट एशियाई वीमेन फिल्म फेस्टिवल की ओर जो 15 मार्च के आसपास इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुआ. यहाँ कई फिल्में तो दिखाई गयीं , साथ ही वर्कशॉप भी की गयी। वहां पर मौजूद एक अभिनेता का क्या कहना है आजकल की बदलती फ़िल्मी दुनिया के बारे में, आइये सुनते हैं। 

(सुमित )

तो ये थे मोहन अगाशे जो हमें बता रहे थे कि तकनीकी क्षमताओं  से परिपूर्ण हमारी आज की फिल्म इंडस्ट्री भी है जो विकास की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। अब हम आपको बीयू के एक ऐसी परीक्षा के बारे में बताएँगे जहाँ छात्रों को कोई पेपर या पेन नहीं उठाना पड़ता बल्कि लाइव इवेंट्स बनाने होते हैं। और उन्हें सबके सामने पेश करना होता है। इस एग्जाम का नाम है झोल जो पी आर का एक मूल्यांकन करने का तरीका है। इस साल भी झोल की तैयारी की उमंग छात्रों में देखने को मिली। उनकी थीम एक ऐसे इवेंट को लेकर थी जो उन्हें ग्रामीणों को ध्यान में रखकर बनानी थी।  

(श्वेत निशा )

और अब एक ऐसी कहानी डिलीवरी बॉयज की ज़ुबानी। ये छात्रों के बीच काफी सराहनीय हैं और इनका काम बीयू के कुरियर को इधर से उधर  देना है। नैवेद्य पुरोहित ने उनसे ख़ास बातचीत की और उनके समय - प्रबंधन को जानने की कोशिश की जिससे वे दिन भर चुस्ती से डिलीवरी करते हैं। 

(सुमित)

आखिर में हमारी कैंपस डायरी की कुछ और झलकियां पेश हैं। 

बीयू टीवी पर ख़बरों का सिलसिला जारी रहेगा। 

नमस्कार 


 नमस्कार 

आपका स्वागत है BUTV पर।  मैं हूँ रश्मि कुमारी... 

और मैं हूँ नैवेद्य पुरोहित 

(रश्मि)

नैवेद्य, मैं सोच रही थी कि अभी गर्मी आयी ही है और तापमान कुछ शहरों में छत्तीस डिग्री से ऊपर पहुँच रहा है। तो क्या इस गर्मी के लू के थपेड़ों से बचने के लिए तुमने कुछ तरीके अपनाये हैं ?

(नैवेद्य)

हाँ रश्मि , गरम लू और हवा से बचने के लिए कैंपस में काफी कुछ खाने - पीने का सामान बिकता है जैसे ठंडी लस्सी, फलों का जूस, कोल्ड कॉफ़ी और शेक। लेकिन तुमने कभी ध्यान दिया - हमारी कैंपस डायरी में और भी बहुत कुछ है जिससे हम मौसम का लुत्फ़ उठा सकते हैं। 

(रश्मि)

तुम कहीं सूरजकुंड मेले की बात तो नहीं कर रहे ? जहाँ हम सब वसंत ऋतू में गर्मी से पहले गए थे ?

(नैवेद्य )

हाँ , इस साल उस मेले की थीम थी - पूर्वोत्तर राज्य। हरियाणा के फरीदाबाद में हर साल लगने वाले इस मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा और कई अन्य चीजों के रूप में भारतीय विरासत की व्यापक विविधता को प्रदर्शित की जाती रहीं है।सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन के सहयोग से यह आयोजित किया जाता है। यहां कई अविश्वसनीय लोक प्रदर्शन देखने को मिलते है जो दर्शकों का शत प्रतिशत मनोरंजन करते हैं। आइए देखते हैं इस पर ये रिपोर्ट। 

(रश्मि)

यह तो असम के एरी सिल्क की काफी लुभावनी कहानी थी। एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार टिप्पणी की थी, “सभी कलाओं के कार्य कविता के रूप में हैं और उनके निर्माता सभी कवि हैं।“ वह बुद्धिमान व्यक्ति प्लेटो था। खैर, मणिपुर, जो भारत के सुदूर पूर्वोत्तर में इतना सुंदर और प्राचीन है कि आने वालों को यह अलौकिक लगता है। यदि आप इतने भाग्यशाली हैं तो आपको अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार मणिपुर का अनुभव ज़रूर करना चाहिए। धुंधली पहाड़ियाँ, चमकती झीलें, हरी-भरी घाटियाँ, बहती नदियाँ, और गहरे जंगल मणिपुर राज्य के कुछ भव्य नज़ारे हैं लेकिन वे यात्रा करने के एकमात्र कारण नहीं हैं। वहां की हस्तशिल्प कला भी अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। पेश है उस पर ये रिपोर्ट 

(नैवेद्य )

सूरजकुंड पर ही ये एक और रिपोर्ट हैं जहाँ हमें देखने को मिलता है एक और कलाकार का हुनर। इस रिपोर्ट में श्रेया प्रिय ने एक शिल्पकार से की ख़ास मुलाक़ात।  साथ ही उसके काम को भी लोगों ने खूब सराहा। 

(ब्रेक में रश्मि  )

तो अभी तक इतना ही। अब वक़्त है एक ब्रेक का।  ब्रेक के बाद देखिये एक गाँव की कहानी जहाँ हमारे छात्रों ने किया गाँव वासियों को जागरूक

(नैवेद्य )

और बताया उनको कुछ ख़ास। 

(रश्मि )

ब्रेक के बाद आपका स्वागत है। सबसे पहले एक नज़र एक ऑटो एक्सपो पर जहाँ ग्रेटर नॉएडा में तरह तरह की गाड़ियां दिखाई गईं। लेकिन सबकी पसंदीदा रही मर्सीडीस जी वैगन 

(ग्राफ़िक इन )

जो कि एक बड़ी कार है - पाँच सीटर छह सिलिंडर वाली इस कार 

////चेंज 

की लम्बाई 4606 मिलीमीटर, चौड़ाई लगभग 1980 मिलीमीटर , और व्हीलबेस 2850 मिलीमीटर है 

////चेंज 

इसका पावर स्टीयरिंग महत्त्वपूर्ण है 

/////चेंज 

और सुरक्षा के लिहाज़ से भी फायदेमंद है। .इसके ९ ऐयेरबैग हैं। 

(नैवेद्य )

नज़र डालते हैं एक ऐसे फील्ड ट्रिप की जहाँ छात्रों को टीवी और रेडियो के दफ्तर ले जाया गया। यहाँ छात्रों ने टीवी की दुनिया के दिग्गजों से कुछ ख़ास गुर सीखे और रोज़मर्रा की ख़बरों को देखने और सम्पादन करने के तरीकों अवलोकन किया। पेश है काजोल की ये रिपोर्ट। 

(रश्मि )

टाइम्स नाउ के दफ्तर के इस सफर के बाद हम जानते हैं किस तरह से कैंपस पर मनाया गया वैलेंटाइन डे। 14 फरवरी को चारों तरफ वेलेंटाइन वीक का माहौल था। कपल्स एक दूसरे के साथ सेलिब्रेशन का प्लान बना रहे थे  तो सुमित कुमार बातचीत करते हैं इसी विषय पर बेनेट यूनिवर्सिटी के छात्रों से।

(नैवेद्य )

आज के इस प्रतिस्पर्धा भरे माहौल में विद्यातियों को सफलता पाने के लिए केवल किताबों पर निर्भर नहीं  रहना चाहिए अपितु समावेशी विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। इसी के महत्व को ध्यान में रख कर बेनेट यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों के लिए फील्ड ट्रिप्स आयोजित करवाती है जिससे कि छात्रों का व्यक्तिगत विकास हो सके और वास्तविक दुनिया के अनुभव से वे सीखे। ऐसी ही फील्ड ट्रिप यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ लॉ और टाइम्स स्कूल ऑफ़ मीडिया ने अपने विद्यार्थियों के लिए आयोजित की। जानते हैं कि छात्रों ने वहाँ कैसे जागरूक किया आसपास के गाँव वासियों को। .. 

(रश्मि )

तो आज के लिए इतना ही। हमारा चैनल इसी तरह आपको अपडेट करता रहेगा। 

(नैवेद्य )

और कैंपस डायरी में नयी कहानियों की खोज जारी रहेगी। 

(एक साथ )

देखते रहिये बीयू टीवी।  नमस्कार 



Sunday, April 2, 2023

 बुलेटिन प्रोडक्शन 

रन डाउन बनाना 

स्टोरी का निर्णय लेना 

समय निर्धारित करना 

स्लग बनाना 

रिपोर्टर का नाम लिखना 

एंकर लिंक सुनिश्चित करना 

विभिन्न प्रकार के समाचार बुलेटिन

- न्यूज़ 

- मैगज़ीन 

- साक्षात्कार 

- पैनल इंटरव्यू 

रंडाउन तैयार करना 

सीक्वेंस समझना 

एक थीम से शुरुआत करना 

एंकर लिंक लिखना 

टाइम निश्चित करना 

एक सेगमेंट १०-१२ मिनट का रखना 

लाइव और ब्रेकिंग न्यूज स्थितियों को संभालना

आउटपुट एडिटर से संपर्क करना 

रिपोर्टर से संपर्क करना 

सम्बंधित फ़ोन लगाना 

एंकर को स्टूडियो भेजना 

पूरे पीसीआर क्रू को बुलाना 

पहला सेगमेंट रोल करना 

ब्रेकिंग न्यूज़ में तुरंत लाइव करना 

इनपुट और आउटपुट डेस्क समन्वय

इनपुट द्वारा न्यूज़ का चयन 

उसके आधार पर फॉरवर्ड प्लानिंग करना 

स्टोरी बैंक से आउटपुट एडिटर को न्यूज़ लेना 

रन डाउन स्टोरी के आधार पर बनाना 

कोई लाइव इंटरव्यू इनपुट के आधार पर तय करना 

प्रोमो और टीज़र काटना

शॉट्स का चयन करना 

एंकर से रिकॉर्ड करवाना 

टेक्स्ट लिखना 

ग्राफ़िक डिज़ाइन करवाना 

एडिट करना 

प्रिय विद्यार्थियों,

आशा करती हूँ आप लोग अपनी बुलेटिन की तैयारी में लगे होंगे। 

हमारा पहला बुलेटिन तैयार है। झोल और स्पोर्टिकोन वाले इवेंट्स से हमारा दूसरा बुलेटिन शुरू हो जाएगा।  अगर पहला बुलेटिन लम्बा हुआ तो हम उसकी कुछ स्टोरीज दुसरे बुलेटिन में ले लेंगे। जैसे शिवरात्रि का पर्व कैंपस पर कैसे मनाया गया , इसका ग्राफ़िक वीडियो के साथ दूसरे बुलेटिन में बनाया जा सकता है। 

आगे जो करना है वो निम्नलिखित है :

- दूसरे बुलेटिन का रन डाउन 

- दूसरे बुलेटिन के स्क्रिप्ट्स 

सोमवार तक मैं आपको पहले बुलेटिन के एंकर लिंक्स लिखकर भेज रही हूँ ताकि मंगलवार को आप रिकॉर्ड कर सकें। मैं मंगलवार को नहीं आऊंगी और सोमवार को आप सब शायद फील्ड ट्रिप पर जा रहे हैं। 

साभार 

नवोदिता मैम 

हाँ 

न 

लोकसंपर्क 

गुप्तचरों 

राजाओं 

प्राचीन काल में लोकसंपर्क के मार्ग इनमें से कौन से नहीं थे। 

रेडियो 

शिलाखण्ड 

ताम्रपत्र 

आधुनिक विज्ञान से विकसित होने पर आज के लोकसंपर्क के साधन हैं:

समाचार - पत्र 

प्रस्तर - मूर्तियाँ 

शिलाखण्ड

प्रिय विद्यार्थी ,

मैं आप सभी को फिर से बताना चाह रही हूँ कि आपका पी टी सी टेस्ट २. ३० बजे से है. सभी लोग स्टूडियो में आ जाइएगा।  ये सबके लिए अनिवार्य है।  

साभार 

नवोदिता 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

दैनिक जागरण 

भारत ने अपने सिनेमा का विकास मूक सिनेमा से लेकर,               और ३ डी सिनेमा तक किया है। 

टॉकीज़ 

नाटक 

संगीत 

हिंदी पत्रकारिता चार चरणों अथवा युगों में बँटी हुई है। 

जेम्स हिकी 

महात्मा गाँधी 

यह पत्रकारिता का।  /युग था 

तीसरा 

पहला 

दूसरा 

करूँगी 

Saturday, April 1, 2023

Important Shloka

 क इमं दशभिर्ममेन्द्रं क्रीणाति धेनुभिः 

यदा वृत्राणि जंघानदथैनं मे  पुनर्ददत 


सही :

"क इमं दशभिर्ममेन्द्रं क्रीणाति धेनुभिः । यदा वृत्राणि जंघनदथैनं मे पुनर्ददत् ।।"
-ऋग्वेद-४/२४/१०

अर्थ-हमारे इस इन्द्र को कौन १० गायों से ख़रीद रहा है ? ( ध्यातव्य है कि प्राचीनकाल में गायों द्वारा ख़रीदारी होती थी । जैसे-राजर्षि अम्बरीष ने महर्षि ऋचीक के पुत्र “शुन:शेप” को १लाख गौवों से ख़रीदने की बात कर रहे हैं-